समाज के गौरव - सेनिक

Photo
श्री जयंत नायक (धार)
श्री अनारसिंह नायकजी के यहाँ जन्मे श्री जयंत नायक का जन्म 27/01/1990 को धार में हुआ | कक्षा - 12 वी तक शिक्षित जयंत नायक ने 7 वर्ष की अल्प आयु से हि खेल से जुड़कर तीरंदाजी में सम्मिलित होकर 8 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर (आल इंडिया) पाण्डिचेरी में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया | तब से लगातार लगभग 8 बार नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभागी रूप में सम्मिलित हुये | वर्ष 2008 में राज्यस्तरीय चैंपियन बने |

खेल गतिविधियों के आधार पर 1 अप्रैल 2012 को भारतीय सेना के रीवा भर्ती केंद्र सेना में सम्मिलित होकर ४ वर्ष तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में अपनी सेवाये दी एवं वर्तमान में जम्मू राज्य में जम्मू एवं कश्मीर (J & K रायफल्स) के अन्तर्गत देश सेवा में लगे हुये हैं |